विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक बड़ी खबर आ रही हैं। जहां कुरवाई में ढाई साल मासूम बच्ची अस्मिता बोरवेल में गिर गई। बोरवेल की गहराई 20 से 25 को बताई जा रही है। जिले में दो-तीन माह में यह दूसरा मामला जब बच्ची बोरवेल में गिरी है। घटना कुरवाई विधानसभा सिरोंज विकासखंड के पथरिया उपतहसील अंतर्गत कजारिया बरखेड़ा ग्राम की है। पथरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है।